देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और हालिया हीट इंडेक्स आंकड़ों के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के कई शहरों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई है।
देश के उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत आग की भट्टी में तब्दील हो गया है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लू की तेज हवाएं, तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।














